अगस्त 19, 2026 7:47 अपराह्न

printer

विकसित भारत युवा नेता संवाद 17 अगस्त से होगा शुरू

विकसित भारत युवा नेता संवाद 2027 का शुभारंभ, 17 अगस्त से 30 सितंबर तक चलने वाली विकसित भारत प्रश्नोत्तरी के साथ हो गया है। यह संवाद पूरे देश के युवाओं के लिए नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण की एक सुनियोजित और योग्यता पर आधारित यात्रा में भाग लेने का एक अवसर है। यह संवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दृष्टिकोण के अनुरूप है जिसके तहत गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से एक लाख युवा नेताओं का निर्माण करने का लक्ष्य है, ताकि राजनीति में पारिवारिक पृष्ठभूमि न रखने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को सार्वजनिक जीवन में प्रवेश करने, अपने विचार रखने और राष्ट्र निर्माण प्रक्रिया में भाग लेने के अवसर मिल सकें। यह संवाद युवा नेतृत्व के लिए जमीनी स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिसकी शुरुआत विकसित भारत प्रश्नोत्तरी से होगी और निबंध प्रतियोगिता तथा जिला एवं राज्य/केंद्र शासित प्रदेश स्तर की चैंपियनशिप के माध्यम से आगे बढ़ेगी। ये कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय विकसित भारत युवा नेता संवाद के साथ समपन्न होगा, जहां चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।