अगस्त 20, 2026 9:15 पूर्वाह्न | HM Amit Shah

printer

गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में केंद्र और दक्षिणी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के बीच समन्वय की आवश्यकता वाले मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

    परिषद में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना के साथ पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा लक्षद्वीप के केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं।

    यह बैठक गृह मंत्रालय के अधीन अंतर-राज्य परिषद सचिवालय द्वारा आयोजित की जा रही है और तमिलनाडु सरकार इसकी मेजबानी कर रही है। सदस्य राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल और प्रशासक, साथ ही प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री भाग लेंगे।

    , गृह मंत्रालय ने बैठक से पहले कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहकारी संघवाद पर आधारित “टीम भारत” की परिकल्पना ने संवाद और आम सहमति बनाने के मंच के रूप में क्षेत्रीय परिषदों की भूमिका को मजबूत किया है।