सितम्बर 12, 2026 12:03 अपराह्न

printer

तमिल के विद्वान प्रोफेसर सोलोमन पप्पैया के निधन पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने जताया शोक

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने तमिल विद्वान प्रोफेसर सोलोमन पप्पैया के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि प्रोफेसर पप्पैया की वाक्पटुता और विद्वता ने देश की साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर अपनी विद्वता, हास्य और प्रभावशाली बोलने की शैली के जरिए तमिल साहित्य की सुंदरता और उसकी शाश्वत ज्ञान परंपरा को करोड़ों लोगों तक पहुंचाया। साथ ही, उन्होंने पट्टीमंड्रम की परंपरा को भी नई ऊंचाई दी।