अगस्त 23, 2026 5:12 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल आंध्र प्रदेश के मुसुनुरु गांव का दौरा करेंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन कल आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु गांव का दौरा करेंगे। इस दौरान वे मुसुनुरु में भारत का पहला गैर-आनुवंशिक रूप से संशोधित उच्च-विस्तार क्षमता वाला पॉपकॉर्न मक्का हाइब्रिड बीज जारी करेंगे। साथ ही किसानों को सम्मानित करेंगे तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े हितधारकों और अन्य प्रतिभागियों को भी संबोधित करेंगे।