सितम्बर 3, 2026 4:23 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सेशेल्स विधानसभा की अध्यक्ष और संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में सेशेल्स विधानसभा की अध्यक्ष अज़ारेल अर्नेस्टा के नेतृत्व में सेशेल्स के संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस दौरान श्री राधाकृष्णन ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित भारत-सेशेल्स की अटूट मित्रता को दोहराया। उनकी चर्चा समुद्री सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, समुद्री खाद्य सहयोग और क्षमता निर्माण में भारत-सेशेल्स साझेदारी को मजबूत करने पर केंद्रित थी।
 
उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर संसदीय कामकाज के लिए सेशेल्स के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विशेषज्ञता साझा करने की भारत की तत्परता व्यक्त की। उन्होंने दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग को और मजबूत करने का भी स्वागत किया।