सितम्बर 10, 2026 4:26 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में जाने-माने समाजसेवी प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पानी और साफ़-सफ़ाई, महिलाओं के नेतृत्व वाले स्वयं-सहायता समूहों, शिक्षा और सामुदायिक विकास में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के योगदान पर चर्चा की। उपराष्‍ट्रपति ने पूर्वी अफ्रीका और अफ़गानिस्तान में उनकी पहलों की सराहना की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उन्होंने खेल और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के बीच सहयोग को और मज़बूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने कट्टरपंथ को खत्म करने की ज़रूरत को दोहराया और कहा कि बातचीत ही शांति, स्थिरता और साझा समृद्धि का रास्ता है।