मई 18, 2026 12:50 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री राधाकृष्णन ने कहा कि श्री देवेगौड़ा एक अनुभवी राजनेता और सम्मानित सांसद हैं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने अपनी वर्षों की लंबी सेवा के माध्यम से सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

श्री राधाकृष्णन ने कहा कि उनकी विनम्रता, निस्वार्थ सेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और लोगों के कल्याण के प्रति समर्पण आज भी सभी को प्रेरित करता है। उपराष्ट्रपति ने उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुख और दीर्घायु की कामना की।