जून 3, 2026 8:32 पूर्वाह्न

printer

जर्मनी ने भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता समाप्त की

जर्मनी से होकर हवाई मार्ग से यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा की अनिवार्यता आज से समाप्त हो गई है। भारत ने इस फैसले का स्वागत किया है।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस नई व्यवस्था से भारत और जर्मनी के बीच लोगों के आपसी संपर्क और संबंधों को मजबूती मिलेगी। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के बीच इस वर्ष जनवरी में भारत यात्रा के दौरान घोषणा की गई थी।