सितम्बर 1, 2026 6:00 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नॉर्वे के सम्राट हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली स्थित नॉर्वे दूतावास जाकर सम्राट हेराल्ड पंचम के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने शोक पुस्तिका में भारत सरकार और देश की जनता की ओर से अपनी संवेदनाएं दर्ज कीं। उन्होंने दिवंगत सम्राट की नॉर्वे के प्रति समर्पित सेवाओं और भारत-नॉर्वे संबंधों को मजबूत बनाने में उनके योगदान को भी स्‍मरण किया। इस अवसर पर भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर और दूतावास के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।