जुलाई 7, 2026 11:01 पूर्वाह्न

printer

वेनेजुएला: दोहरे भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हजार 535 हुई

वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया है कि दोहरे भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हजार 535 हो गई है, जबकि 16 हजार 740 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा 17 हजार  854 लोग बेघर हो गए हैं।

बचाए गए लोगों की संख्या छह हजार 462 पर स्थिर है, जबकि 86 हजार 794 परिवारों को सहायता प्रदान की गई है। इससे पहले, 24 जून को दक्षिण अमरीकी देश वेनेजुएला में 7.2 और 7.5 तीव्रता के लगातार दो शक्तिशाली भूकंप आए थे। इन भूकंपों के जोरदार झटकों के बाद कराकस में कई इमारतें ढह गईं, जिनका असर वेनेजुएला के बड़े हिस्से में महसूस किया गया।