जुलाई 1, 2026 8:12 पूर्वाह्न

printer

मनरेगा के स्‍थान पर विकसित भारत जी राम जी अधिनियम आज से लागू

विकसि‍त भारत रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण अधिनियम आज से लागू हो रहा है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा कि वीबी जी राम जी अधिनियम के तहत प्रत्‍येक वित्‍तीय वर्ष में 125 दिन के रोजगार की गारंटी होगी। इससे ग्रामीण भारत सशक्‍त बनेगा। वर्तमान वित्‍तीय वर्ष में इस योजना के कार्यान्वयन के लिए 95 हजार 692 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।