जुलाई 2, 2026 8:03 पूर्वाह्न

printer

दिल्ली में अब तक एसआईआर के अंतर्गत 32 हजार गणना प्रपत्र का डिजिटीकरण हुआ

दिल्ली में, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में, अब तक 32 हजार से अधिक गणना प्रपत्रों का डिजिटीकरण किया जा चुका है।  राष्‍ट्रीय राजधानी में अब तक करीब नौ लाख 99 हजार प्रपत्र वितरित किए जा चुके हैं। 
 
13 हजार से अधिक बूथ स्तर अधिकारी इस महीने की 29 तारीख तक घर-घर जाकर मतदाता सूची के सत्‍यापन और अद्यतन के लिए वर्तमान मतदाताओं को पहले से छपे दो-दो प्रपत्र वितरित करेंगे।
 
दावे और आपत्तियां 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता निर्वाचन आयोग के पोर्टल www.voters.eci.gov.in. पर  जाकर ऑनलाइन प्रपत्र भी भर सकते हैं।