जुलाई 9, 2026 8:32 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश: बांदा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न परियोजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज बांदा में 710 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आज बुन्देलखण्ड उत्कृष्ट कनेक्टिविटी से जुड़कर विकास की नई ऊचाईयों को प्राप्त कर रहा है।

हम लोग हर एक्सप्रेस-वे पर, हर जनपद में इंडस्ट्रियल क्लस्टर के निर्माण के कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहे हैं। एक वृहद क्लस्टर का कार्यक्रम और बुंदेलखंड को तो हम यूपी का सबसे बड़ा औद्योगिक शहर देने जा रहे हैं, ’बीडा’ के रूप में देने जा रहे हैं। आने वाले समय में हमारे बुंदेलखंड के नौजवानों को पलायन नहीं करना पड़ेगा, बल्कि देश और दुनिया के लोग और नौजवान बुंदेलखंड में नौकरी मांगने के लिए आएंगे और बुंदेलखंड को ऐसा भव्य और दिव्य बुंदेलखंड के रूप में हमें स्थापित करना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, स्वीकृति पत्र, चेक, आयुष्मान एवं मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा कार्ड, आवास की चाबी और टूल किट भी वितरित किए।