जुलाई 22, 2026 10:27 पूर्वाह्न

printer

अमरीका: राष्ट्रपति ट्रंप ने अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर भारी शुल्क लगाने की घोषणा की

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने अगस्त 2028 से जेनेरिक दवाओं के आयात पर भारी शुल्क लगाने की घोषणा की है। इसका उद्देश्य अमरीका में इन दवाओं का उत्पादन बढ़ाना है। सोशल मीडिया  पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि पहली अगस्त से, अमरीका में आयात होने वाली वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर दो साल तक कोई शुल्क नहीं लगेगा। इसके बाद, शुल्क पहले वर्ष के लिए एक सौ प्रतिशत और अगले वर्ष के लिए दो सौ प्रतिशत तक बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कंपनियां जेनेरिक दवाएं बनाने के  लिए तय समयसीमा में संयंत्र और अन्य जरूरी व्यवस्था नहीं करेंगी, उन पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। 
 
भारत, अमरीका सहित दुनियाभर में जेनेरिक दवाओं का सबसे बड़ा निर्यातक है। भारत को दुनिया की फ़ार्मेसी भी कहा जाता है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, संक्रामक और मानसिक रोगों के उपचार में भारत में निर्मित जेनेरिक दवाओं को विश्व में व्यापक स्तर पर मान्यता दी जाती है।