अगस्त 27, 2026 8:31 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने विश्व स्तर पर वीजा आवेदनों पर अस्थायी रूप से रोक लगाई

अमरीकी प्रशासन ने दुनिया भर के सभी आप्रवासी वीजा आवेदनों पर रोक लगा दी है। यह कदम अमरीकी विदेश विभाग द्वारा उन आवेदकों पर प्रतिबंध कड़ा करने और उनकी पहुंच सीमित करने के उद्देश्य से उठाया गया है, जो योग्य अमरीकियों के लिए आरक्षित सार्वजनिक लाभों पर निर्भर हो सकते हैं।

राज्य विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि अमरीका ऐसे आवेदनों का व्यापक और सुसंगत मूल्यांकन करने के लिए वाणिज्यदूतीय अधिकारियों को प्रशिक्षण दे रहा है।

यह रोक ऐसे समय में आई है जब अमरीका ने अवैध आप्रवासन के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है और ग्रीन कार्ड जारी करने से संबंधित नियमों को भी सख्त किया है। एक दिन पहले ही ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी वीजा के लिए एक लाख तीन हज़ार दो सौ पैंसठ अमरीकी डॉलर का नया आवेदन शुल्क प्रस्तावित किया था।

एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमरीकी कंपनियों को सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता वाले विशिष्ट व्यवसायों में विदेशी श्रमिकों को नियुक्त करने की अनुमति देता है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर करती हैं।