अगस्त 25, 2026 10:29 पूर्वाह्न

printer

ईरान पर अमरीका की बड़ी कार्रवाई, लगभग 60 संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए

अमरीका ने आर्थिक बहिष्कार अभियान के अंतर्गत ईरान की सैन्य गतिविधियों, खरीद नेटवर्क और पेट्रोलियम तथा पेट्रोकेमिकल व्यापार से कथित संबंधों के आरोप में लगभग 60 संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध लगाए हैं।

अमरीका के विदेश विभाग द्वारा जारी एक तथ्य विवरण में कहा गया है कि इन उपायों का उद्देश्य उन व्यक्तियों और संस्थाओं को उजागर करना है जिन्होंने अमरीकी सेनाओं और सहयोगियों पर हमले संभव बनाए और ईरानी शासन द्वारा अपने पड़ोसियों पर हमले करने, विदेशों में आतंकवाद का समर्थन करने, अपने ही लोगों पर क्रूरतापूर्वक अत्याचार करने और वैश्विक अर्थव्यवस्था को बंधक बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले राजस्व को सीमित करना है।

इन उपायों के अंतर्गत, अमरीका ने डैडेनेगर स्टार्टअप स्टूडियो को नामित किया है। आरोप है कि कंपनी ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरानी सैन्य लक्ष्यीकरण और युद्ध क्षति आकलन में सहायता के लिए वाणिज्यिक चीनी उपग्रह इमेजरी प्राप्त की थी। विदेश विभाग ने दावा किया कि डैडेनेगर ने ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरानी सेना के लिए पश्चिम एशिया में अमरीकी और सहयोगी ठिकानों को निशाना बनाने में सहायता की थी।