सितम्बर 2, 2026 10:08 पूर्वाह्न

printer

जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान अमरीका ने ईरान पर चीन और रूस के साथ गुप्त रूप से चर्चा की: अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट

अमरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि जी-20 वित्त मंत्रियों की बैठक के दौरान अमरीका ने ईरान के मुद्दे पर चीन और रूस के साथ गुप्त रूप से चर्चा की। हालांकि, उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि चीन ने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में मदद करने के लिए कोई विशिष्ट प्रतिबद्धता नहीं जताई है।

बेसेंट ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ अपने आर्थिक अभियान के लिए व्यापक अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहा है। उत्तरी कैरोलिना के एशविले में दो दिवसीय बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा की, हमने रूस और चीन के साथ बहुत ही गुप्त बातचीत की है, और मुझे लगता है कि हम इस चर्चा को आगे बढ़ा सकते हैं।

बेसेंट ने आगे कहा, “चीन इस बात से सहमत है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं रख सकता। चीन इस बात से भी सहमत है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में निर्बाध समुद्री व्यापार होना चाहिए।”