अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज दोपहर नई दिल्ली पहुंचे। वे मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए चार दिन की भारत यात्रा पर हैं।
श्री रुबियो आज सेवा तीर्थ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। अमरीकी विदेश मंत्री कल विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।