मई 23, 2026 2:35 अपराह्न

printer

सीबीएसई ने 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि 24 मई की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि एक दिन और बढ़ाकर कल तक कर दी है।

सी.बी.एस.ई ने यह निर्णय वेबसाइट पर अत्यधिक आवेदन और तकनीकी व्यवधान के बाद लिया है, जिससे वेबसाइट बाधित हो रही थी।  बोर्ड ने बताया कि विद्यार्थियों को उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी मिलने के बाद, पुनर्मूल्यांकन का आवेदन करने के लिए दो दिन का समय मिलेगा। सीबीएसई ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे इस विस्तारित समय सीमा का सदुपयोग करें और प्रक्रिया को पूरा करें।