जुलाई 13, 2026 10:01 अपराह्न

printer

अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर किया कब्जा: राष्ट्रपति ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य पर कब्जा कर लिया है। उन्‍होंने ईरान द्वारा संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करने की निंदा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ईरान ने पिछली रात समझौते का उल्लंघन किया है। उन्होंने ईरानी नेतृत्व पर संघर्ष विराम समझौतों की अवहेलना करने का आरोप लगाया।

राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प ने दावा किया कि अमरीका ने रात भर चले हमलों में ईरान के उपकरणों को नष्ट कर दिया है। इससे पहले, ईरान ने अमरीकी हमलों की निंदा करते हुए अमरीका पर जलडमरूमध्य में सुरक्षा व्यवस्था में हस्तक्षेप करके वैश्विक वाणिज्यिक जहाजों के आवागमन को बाधित करने का आरोप लगाया था।