जुलाई 18, 2026 8:50 पूर्वाह्न

printer

शांति समझौता टूटने के बाद अमरीकी सेना का ईरान पर हमला जारी

अमरीकी सेना के ईरान पर हमले जारी हैं। दोनों पक्षों के बीच शांति समझौते के टूटने के बाद लगातार सातवीं रात ईरान पर अमरीकी सेना ने हमले किए। अमरीकी केंद्रीय कमान-सेंटकॉम ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये हमले कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर ईरानी सैन्य क्षमताओं को लगातार कमजोर करने के उद्देश्य से किए गए थे।

ईरानी मीडिया ने बताया कि अमरीकी सेना के हवाई हमले के कुछ ही समय बाद कल रात बंदर अब्बास और सिरिक दक्षिणी बंदरगाह शहरों में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। सेंटकॉम ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर के उन दावों का भी खंडन किया कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में बिछाई गई बारूदी सुरंगों से टकराने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों में विस्फोट हो गया।

दूसरी ओर, ईरान ने कहा कि उसने ड्रोन हमले में जॉर्डन और कुवैत में अमरीका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।