जुलाई 24, 2026 8:02 अपराह्न | US imposes new tariff

printer

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन सहित 60 व्यापारिक साझेदारों से आयात पर नया टैरिफ लगाया

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन सहित 60 व्यापारिक साझेदारों से आयात पर साढ़े बारह प्रतिशत तक का नया टैरिफ लगाया है। लगभग सभी अमरीकी आयातों पर लागू ये टैरिफ, आज समाप्त हुए इसी तरह के शुल्क की जगह लेंगे। अमरीका ने कहा है कि इससे उन देशों को निशाना बनाना है जो जबरन श्रम से निपटने में विफल रहे हैं। वही व्यापार विशेषज्ञों का कहना है कि इस उपाय का उद्देश्य अमरीकी व्यापार घाटे को कम करना और घरेलू विनिर्माण को संरक्षित करना है।

    अमरीका की सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि आपातकालीन शक्तियों के अंतर्गत विश्व स्तर पर लगाए गए कई टैरिफ अवैध रूप से लागू किए गए है।