जुलाई 22, 2026 10:34 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा- ईरान के साथ युद्ध में खर्च हुए लगभग $37.5 अरब

अमरीका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सांसदों को बताया है कि ईरान के साथ युद्ध में लगभग साढ़े 37 अरब अमरीकी डॉलर का खर्च हुआ है। सीनेट की विनियोग समिति से ट्रम्प प्रशासन द्वारा युद्ध में अतिरिक्त व्यय की मांग पर कल सुनवाई के दौरान श्री हेगसेथ ने यह जानकारी दी। होर्मुज जलडमरूमध्य में दोबारा शुरू हुए सैन्य टकराव के बीच ट्रम्प प्रशासन ने लगभग 88 अरब अमरीकी डॉलर आपातकोष में देने की मांग की है। श्री हेगसेथ ने कहा कि यदि यह राशि उपलब्ध नहीं करायी जाती है तो सैन्य प्रशिक्षण अभ्यासों में कटौती करनी पड़ेगी। 
 
दूसरी ओर विपक्षी डेमोक्रेट्स ने कहा है कि रक्षा मंत्रालय को और अधिक धन की आवश्यकता क्यों है जबकि उसके पास पहले से ही लगभग 75 अरब अमरीकी डॉलर हैं। सुनवाई के दौरान सैन्य कार्रवाई जारी रखने के ट्रंप प्रशासन के कानूनी अधिकार पर भी तीखे मतभेद सामने आये।