जुलाई 20, 2026 12:27 अपराह्न

printer

लगातार नौवें दिन ईरान पर अमेरिका के हमले जारी, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव

अमरीका ने लगातार नौवें दिन भी ईरान पर हमले जारी रखें, जिसके कारण होर्मुज़ जलडमरूमध्य को लेकर तनाव और बढ़ गया। अमरीका ने दक्षिण-पश्चिम ईरान के खोरमोज शहर को निशाना बनाया। वहीं, जॉर्डन, कुवैत और बहरीन ने ईरान के नए हमलों की सूचना दी। अमरीका-ईरान के बीच का टकराव पड़ोसी देशों तक फैल गया। अमरीकी हमले के कारण ईरान के बुशहर प्रांत के दश्ती काउंटी के प्रशासनिक केंद्र, खोरमोज के कुछ हिस्सों में बिजली गुल हो गई। दरअसल, यहां पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर की नौसेना से जुड़े सैन्य ठिकाने हैं, जिन पर हमला किया गया।

इस बीच, जॉर्डन के सरकारी प्रसारक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि देश के वायु रक्षा प्रणालियों ने ईरान से जॉर्डन के इलाके की ओर दागी गई तीन मिसाइलों को बीच में ही रोक दिया और चौथी मिसाइल दक्षिणी जॉर्डन के एक दूर-दराज इलाके में गिरी।