अमरीका ने आज ईरान पर फिर हमले किए। अमरीकी सेना की सेन्ट्रल कमान ने कहा कि इन हमलों में ईरान की सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया गया। ईरान की सेना इन क्षमताओं के इस्तेमाल से हॉर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जलपोतों को निशाना बनाती रही है।
इस बीच, ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी ने बताया कि अमरीका ने बुशेर बंदरगाह शहर पर हमला किया। इस शहर में ईरान का एकमात्र असैन्य परमाणु बिजली संयंत्र है।