जुलाई 15, 2026 5:56 अपराह्न

printer

केद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय संसद की अंतरराष्ट्रीय व्यापार समिति के अध्यक्ष से मुलाकात की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज यूरोपीय संसद की अंतरराष्ट्रीय व्यापार समिति के अध्यक्ष बर्नड लैंग से मुलाकात की। इस दौरान भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते और इससे दोनों देशों के व्यवसायों, उद्योगों और लोगों को मिलने वाले व्यापक अवसरों पर चर्चा हुई। यह समृद्ध भविष्य का मार्ग प्रशस्त करते हैं। श्री गोयल ने आपसी सहयोग को और बढ़ाने के लिए श्री लैंग को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।