अगस्त 26, 2026 1:12 अपराह्न

printer

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जापान के शीर्ष कारोबारी और वित्तीय लीडर्स से चर्चा की

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बताया है कि जापान के शीर्ष कारोबारी और वित्तीय लीडर्स से व्यापार, मोबिलिटी, औद्योगिक, बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों में भारत में निवेश बढ़ाने और मौजूद कारोबारी अवसरों के बारे में चर्चा की गई। 

केंद्रीय मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में बताया कि जापान यात्रा के दौरान भारत की लागत प्रतिस्पर्धात्मकता का लाभ उठाने और देश की भूमिका को वैश्विक निर्यात केंद्र के रूप में मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। श्री गोयल ने कहा कि भारत का गतिशील वित्तीय क्षेत्र जापान के प्रमुख वित्तीय संस्थानों के साथ गहरी साझेदारी के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है। उन्‍होंने कहा कि भारत के तेजी से विस्तार कर रहे बीमा बाजार में अधिक सहयोग की महत्वपूर्ण संभावनाएं मौजूद हैं।

जापानी कंपनियों के साथ ये चर्चाएं ऐसे समय में हुई हैं जब भारत जापान के साथ आर्थिक और निवेश संबंधों को और मजबूत करने और भारतीय अर्थव्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रों में जापानी कंपनियों और वित्तीय संस्थानों की अधिक भागीदारी आकर्षित करने का प्रयास कर रहा है।