वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और जापान की प्रगाढ़ होती साझेदारी और उनके रणनीतिक महत्व पर ज़ोर दिया है। उन्होंने जापानी कंपनियों को भारत में निवेश और साझेदारी बढ़ाने के लिए आमंत्रित भी किया है।
श्री गोयल ने नई दिल्ली में जापानी प्रतिनिधिमंडल से कहा कि दोनों देशों के बीच एक मज़बूत साझेदारी है, जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं पर आधारित है।
उन्होंने कहा कि यामानाशी प्रान्त के प्रतिनिधियों की मौजूदगी यह दिखाती है कि इस साझेदारी का भारत के राज्यों और क्षेत्रों तक तेज़ी से विस्तार हो रहा है।
वित्त वर्ष 2025-26 में भारत और जापान के बीच व्यापार 27 अरब 50 करोड़ डॉलर का था। जापान, भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में पाँचवाँ सबसे बड़ा देश है।