सितम्बर 9, 2026 6:52 पूर्वाह्न

printer

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज गोवा में पोरवोरिम एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज गोवा में पोरवोरिम एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर बना यह छह लेन का कॉरिडोर पांच किलोमीटर से ज्यादा लंबा है और इसे करीब 641 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इससे पणजी और गोवा के उत्तरी हिस्सों के बीच यात्रा आसान होने और ट्रैफिक कम होने की उम्मीद है। कॉरिडोर 11 सितंबर से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।