अगस्त 28, 2026 8:36 अपराह्न | India's development

printer

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के विकास में व्यावसायिक उत्कृष्टता और सुशासन के साथ-साथ चलने पर जोर दिया

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज भारत के विकास में व्यावसायिक उत्कृष्टता और सुशासन के साथ-साथ चलने पर जोर दिया। डॉ. सिंह ने नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया – आईसीएसआई के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट क्षेत्र के पेशेवरों की जिम्मेदार शासन, नैतिक प्रथाओं और संस्थागत जवाबदेही को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सुशासन भारत के विकास के लिए विशेष महत्व रखता है।
डॉ. सिंह ने संवाद के दौरान नैतिक उद्यमशीलता और सुशासन की मजबूत संस्कृति के निर्माण के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आईसीएसआई जैसे पेशेवर संस्थानों की शासन मानकों को बढ़ावा देने और संस्थागत उत्कृष्टता को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. सिंह ने भारत के विकास में कंपनी सचिवों के योगदान का आह्वान करते हुए कहा कि उनकी व्यावसायिक विशेषज्ञता कॉर्पोरेट और आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र में शासन प्रथाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. सिंह को अगले वर्ष आयोजित होने वाले 26वें आईसीएसआई राष्ट्रीय कॉर्पोरेट गवर्नेंस उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला