अगस्त 28, 2026 8:36 अपराह्न
14
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत के विकास में व्यावसायिक उत्कृष्टता और सुशासन के साथ-साथ चलने पर जोर दिया
कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज भारत के विकास में व्यावसायिक उत्कृष्टता और सुशासन के साथ-साथ चलने पर जोर दिया। डॉ. सिंह ने नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया - आईसीएसआई के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट क्षेत्र के पेशेवरों की जिम्मेदार शासन, नैतिक प्रथाओं और संस्थागत जवाबदेही को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सुशासन भारत के विकास के लिए विशेष महत्व रखता है। डॉ. सिंह ने संवाद के दौरान न...