जुलाई 17, 2026 7:49 पूर्वाह्न

printer

आज से पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से पश्चिम बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे। इस दौरान गृहमंत्री सीमा सुरक्षा, शासन, कानून व्यवस्था और विकास से संबंधित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। श्री शाह कल सिलीगुड़ी में जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा करेंगे और 18वीं बटालियन सीमा चौकी पर बीएसएफ कर्मियों से बातचीत करेंगे।

श्री अमित शाह बीएसएफ से संबंधित विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास  और उद्धाटन करेंगे। गृहमंत्री आज ही पश्चिम बंगाल में सीमा संबंधी मुद्दों पर एक बैठक की भी अध्यक्षता करेंगे। गृहमंत्री राज्य में लागू तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा भी करेंगे।