आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत 100 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों से सफलतापूर्वक जोड़े गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्वास्थ्य रिकॉर्ड की संख्या पिछले साल फरवरी से 50 करोड़ से बढ़कर मात्र 15 महीनों में 100 करोड़ से अधिक हो गई है। उत्तर प्रदेश 15 करोड़ से अधिक एबीएचए-लिंक्ड स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ अग्रणी रूप में उभरा है, इसके बाद आंध्र प्रदेश लगभग 12 करोड़ लिंक्ड रिकॉर्ड के साथ दूसरे स्थान पर है।
News On AIR | मई 22, 2026 8:35 अपराह्न
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत 100 करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खातों से जोड़े गए