सितम्बर 5, 2026 10:41 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र ने अफ्रीका का सटीक आकार दर्शाने वाले नए विश्व मानचित्र को अपनाने के पक्ष में मतदान किया

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अफ्रीका के वास्तविक आकार को बेहतर ढंग से दिखाने वाले नए विश्व मानचित्र के पक्ष में मतदान किया है। एक सौ चौंसठ देशों ने प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि अमरीका ने इसके खिलाफ मतदान किया। छह देश मतदान से दूर रहे। यह प्रस्ताव गैर-बाध्यकारी है, लेकिन इससे पारंपरिक मर्केटर मानचित्र के इस्तेमाल को कम करने को बढ़ावा मिलेगा।

मर्केटर मानचित्र में अफ्रीका का आकार वास्तविकता से काफी छोटा दिखाई देता है। जबकि अफ्रीका, ग्रीनलैंड से लगभग 14 गुना बड़ा है। वर्ष 2018 में कार्टोग्राफरों ने इक्वल अर्थ मैप तैयार किया, जो महाद्वीपों के वास्तविक आकार को अधिक सही ढंग से दिखाता है। अफ्रीकी संघ के 54 सदस्य देशों ने भी इसे अपनाया है।