अगस्त 27, 2026 10:27 पूर्वाह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने नेपाल और तिब्बत में आई बाढ़ से हुई जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस ने नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से हुई जानमाल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र, सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों और तत्काल सहायता में सहयोग कर रहा है। गुतरस ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।