अगस्त 25, 2026 2:15 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुतरस ने वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों को रोकने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुतरस ने वाणिज्यिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों को तत्काल रोकने का आग्रह किया है।

गुतरस ने सभी पक्षों से अंतर्राष्ट्रीय कानून का सम्मान करने का आग्रह किया। इसमें समुद्री कानून और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून शामिल हैं। इसके साथ ही काला सागर, होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर में नागरिक जहाजों, बुनियादी ढांचे और नागरिक नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी शामिल है। ब्रिटेन मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बताया कि ओमान के पास एक तेल टैंकर पर अज्ञात प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया और अन्य जहाजों को सावधानी बरतने की सलाह दी।

इस बीच, अमरीका ने कहा है कि उसने ईरान की नाकाबंदी के तहत 71 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदल दिया है, तीन को निष्क्रिय कर दिया है और दो पर कब्जा कर लिया है। वाशिंगटन ने ईरान के सैन्य और ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़े लगभग 60 संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों पर प्रतिबंध भी लगाए हैं।