अगस्त 27, 2026 9:20 अपराह्न

printer

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस ने नेपाल और चीन में बाढ़ से हुई जनहानि पर गहरा दुख जताया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुतरस ने नेपाल और चीन में आई बाढ़ में लोगों की मौत और व्यापक तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों और लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

संयुक्त राष्ट्र ने राहत और बचाव कार्यों के लिए 20 लाख अमरीकी डॉलर की शुरुआती सहायता भी दी है।