जुलाई 28, 2026 6:44 अपराह्न

printer

अफगानिस्तान में सीमा पार हिंसा पर संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट, पाकिस्तान पर गंभीर आरोप

अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यू.एन.ए.एम.ए.) ने आज बताया कि पहली अप्रैल से 30 जून के बीच सीमा पार हिंसा में 57 लोग मारे गए हैं और 342 घायल हुए हैं। इन सभी के लिए पाकिस्तान के सुरक्षा बल जिम्मेदार हैं।

यू.एन.ए.एम.ए. ने कहा कि 28 जून को पक्तिया, पक्तिका और कुनार प्रांतों में पाकिस्तान के सैन्‍य बलों द्वारा घातक हवाई हमले किए थे। इसके बाद अप्रैल में कुनार में भी गोलाबारी हुई।

यह जानकारी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आई है। इस महीने की शुरुआत में, अमरीका स्थित मानवाधिकार संगठन ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हालिया हमलों के बाद संभावित युद्ध अपराधों की निष्पक्ष जांच की मांग की थी।