जुलाई 22, 2026 7:34 पूर्वाह्न

printer

यूक्रेन: राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने ओलेक्ज़ेंडर सिरस्की को हटाकर मिखाइलो ड्रापाटी को सेना प्रमुख बनाया

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने सेना प्रमुख ओलेक्ज़ेंडर सिरस्की को पद से हटा दिया है। मिखाइलो ड्रापाटी को नया सेना प्रमुख नियुक्त किया गया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि इसका उद्देश्‍य यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को मजबूत करना और शांति बहाली के लिए रूस पर दबाव बढ़ाना है। उन्होंने सिरस्की को उनकी सेवा के लिए धन्यवाद दिया। कुछ दिन पहले ही रक्षा मंत्री मिखाइलो फेदोरोव को भी पद से हटा दिया गया था। इस कदम का पूरे यूक्रेन में व्यापक विरोध हुआ था।