जुलाई 19, 2026 12:35 अपराह्न

printer

यूक्रेन ने रूस पर एक बड़ा ड्रोन हमला किया

यूक्रेन ने रूस पर एक बड़ा ड्रोन हमला किया है। इस हमले में नौ लोगों की मौत हुई है, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। रूसी अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेनी ड्रोन ने रूस की प्रमुख ऑनलाइन कंपनी वाइल्डबेरीज के दो बड़े गोदामों को निशाना बनाया। इनमें से एक गोदाम मॉस्को के पास एलेक्ट्रोस्ताल शहर में और दूसरा तांबोव क्षेत्र के कोतोव्स्क में स्थित था।

 इसके अलावा, मॉस्को क्षेत्र के नोगिंस्क शहर में एक तेल डिपो को भी ड्रोन से निशाना बनाया गया, जिससे आग लग गई। आसपास के इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यूक्रेन, रूस की युद्ध क्षमता को कमजोर करने के लिए लगातार उसके ऊर्जा और सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है।