जुलाई 29, 2026 12:22 अपराह्न

printer

भारतीय दूतावास MV AMIR1 जहाज पर सवार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा

यूक्रेन के कीव स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि MV AMIR1 जहाज पर सवार भारतीय नाविकों से संबंधित स्थिति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और वे जहाज पर सवार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित पक्षों के साथ निरंतर संपर्क में हैं। दूतावास ने यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से साझा की।