पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज राजस्थान के जैसलमेर में डेजर्ट नेशनल पार्क के सैम क्षेत्र में दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षियों को छोड़ा। श्री यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह उपलब्धि भारतीय वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और कर्मचारियों की एक दशक की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पक्षियों को जंगल में छोड़ने से इनके संरक्षण में मदद मिलेगी।
News On AIR | अक्टूबर 4, 2026 2:29 अपराह्न
जैसलमेर में डेजर्ट नेशनल पार्क के सैम क्षेत्र में छोड़े गए दो नर ग्रेट इंडियन बस्टर्ड पक्षी