चीन के जिनजियांग शहर में आज एक जूता कारखाने में लगी भीषण आग में 28 लोगों की मौत हो गई। आपातकालीन प्रबंधन मंत्रालय ने राहत और बचाव कार्यों के लिए पूर्वी चीन के फुजियान प्रांत के क्वानझोउ स्थित जिनजियांग शहर में एक संयुक्त कार्य दल भेजा है।
मंत्रालय ने बताया कि कारखाने में दोपहर करीब 12 बजे आग लगी। घटना के वीडियो में आग पूरी इमारत और आसपास की इमारतों को अपनी चपेट में लेती हुई दिखाई दे रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों को तलाश और बचाव अभियान चलाने, दुर्घटना के कारण का पता लगाने और दोषियों को सजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का निर्देश दिया है।