अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत अमरीका और कनाडा के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव के मद्देनजर लेक ओंटारियो का नाम बदलकर लेक अमरीका कर दिया गया है। इस आदेश के अनुसार अमरीका के गृह सचिव और भौगोलिक नामकरण बोर्ड को आधिकारिक मानचित्रों और नामकरण सूचना प्रणाली को अद्यतन करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।
ट्रम्प ने कहा कि यह झील अमरीका के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक और रणनीतिक संसाधन है, जो जहाजरानी, व्यापार, कृषि, ऊर्जा और राष्ट्रीय रक्षा में सहायक है।
इस बीच कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने झील के स्वदेशी मूल का हवाला देते हुए नाम बदलने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कनाडा इसे लेक ओंटारियो ही कहता रहेगा और यह नाम अतीत में भी इस्तेमाल किया गया है, आज भी इस्तेमाल किया जा रहा है और भविष्य में भी इस्तेमाल किया जाएगा।