अक्टूबर 23, 2026 1:47 अपराह्न

printer

त्रिपुरा पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया

त्रिपुरा पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज एक मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना और नशे के विरुद्ध संघर्ष का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। त्रिपुरा के पुलिस महानिरीक्षक मांचक इप्पर ने रैली को आज सुबह अरुंधती नगर पुलिस लाइन्स के मनोरंजन देबबर्मा मेमोरियल स्टेडियम से रवाना किया। रैली में लगभग एक सौ बाईस मोटरसाइकिल सवारों ने हिस्‍सा लिया।