अगस्त 25, 2026 7:40 अपराह्न | Delhi government

printer

राजधानी में प्याज और चीनी की कोई कमी नहीं: दिल्‍ली सरकार

दिल्‍ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में फिलहाल प्याज और चीनी की कोई कमी नहीं है। मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता की अध्‍यक्षता में आज प्याज और चीनी की उपलब्धता और इनके दामों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कीमतों में आगे बढ़ोतरी की स्थिति में दिल्ली सरकार दिल्लीवासियों पर इसका अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देगी। ऐसी स्थिति में दिल्ली सरकार केंद्र सरकार की संस्थान नैफेड से प्याज व चीनी की खरीद कर उसे राजधानी के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करेगी। इन वस्तुओं की बिक्री नैफेड से प्राप्त कीमत के आधार पर की जाएगी, जबकि परिवहन आदि का खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी। इसके साथ ही, श्रीमती गुप्‍ता ने प्याज व चीनी की कीमतों में और वृद्धि की आशंका को देखते हुए विभाग को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अंतर्गत राजधानी के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों को सस्ता प्याज उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर विचार किया गया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला