अगस्त 23, 2026 2:21 अपराह्न

printer

सफाई के काम में मानवीय श्रम को कम करने और मशीनों के अधिक इस्तेमाल की आवश्यकता: अर्जुन राम मेघवाल

विधि और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा है कि सफाई के काम में मानवीय श्रम को कम करने और मशीनों के अधिक इस्तेमाल की आवश्यकता है। आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के स्थापना-दिवस समारोह में, उन्होंने कहा कि सफार्ईकर्मियों के लिए सुरक्षा उपाय, सुरक्षा उपकरण, प्रशिक्षण और स्वास्थ्य बीमा ज़रूरी हैं। श्री मेघवाल ने कहा कि दुर्घटना का शिकार होने वाले सफाईकर्मियों को समय पर मुआवजा देने की आवश्यकता है।

श्री मेघवाल ने कहा कि बीमा और मुआवजे से जुड़ी योजनाओं को एकीकृत करने और सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए अधिक समन्वित ढांचा तैयार करने की आवश्यकता है। उन्होंने घोषणा की कि 1857 के विद्रोह से जुड़े वाल्मीकि समुदाय के नायक गंगू बाबा को एक भव्य राष्ट्रीय स्मारक विकसित किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वाल्मीकि समुदाय के अज्ञात नायकों के योगदान को उजागर करने की आवश्यकता है।