राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि प्रौद्योगिकी, मीडिया, अर्थशास्त्र और लोक नीति की दुनिया तेजी से बदल रही है। राष्ट्रपति ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारतीय सूचना सेवा और भारतीय सांख्यिकी सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात के दौरान यह बात कही। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को अपने निर्णयों में विवेकपूर्ण, अपने आचरण में करुणामय और सत्यनिष्ठा के प्रति अडिग रहने की सलाह दी। राष्ट्रपति ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी के साथ ही जनता की निष्पक्षता, विनम्रता और समर्पण के साथ सेवा करने का गहरा दायित्व भी आता है।
News On AIR | अगस्त 19, 2026 3:31 अपराह्न
प्रौद्योगिकी, मीडिया, अर्थशास्त्र और लोक नीति की दुनिया तेजी से बदल रही है: राष्ट्रपति मुर्मु