अमरीका ने पिछले एक साल में बढ़ते आतंकवादी हमलों, हिंसा और इस्राएली सैन्य अभियानों का हवाला देते हुए अपने नागरिकों से वेस्ट बैंक की यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। परामर्श में बताया गया है कि सुरक्षा जोखिमों के कारण अमरीका के सरकारी कर्मचारियों को आधिकारिक कार्यों के लिए वेस्ट बैंक की यात्रा करने से पहले विशेष अनुमति प्राप्त करनी होगी। येरुशलम स्थित अमरीकी दूतावास ने सहायता चाहने वाले अमरीकी लोगों के लिए टेलीफोन और ऑनलाइन संपर्क जानकारी प्रदान की है।
News On AIR | अगस्त 27, 2026 9:37 पूर्वाह्न
अमरीका ने अपने नागरिकों से वेस्ट बैंक की यात्रा पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया