जुलाई 23, 2026 8:09 पूर्वाह्न

printer

अमरीका की सेना ने लगातार 12वीं रात ईरान पर हवाई हमले किए

अमरीका की सेना ने लगातार 12वीं रात ईरान पर हवाई हमले किए। दोनों देशों के बीच संघर्ष तेज होने के साथ नागरिक बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया है।

अमरीकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य ईरान की उस क्षमता को कमजोर करना है, जिससे वह समुद्री मार्गों से गुजरने वाले नागरिक और व्यावसायिक जहाजों के लिए खतरा पैदा कर रहा है। यह हमले ऐसे समय में किए गए है जब अमरीका होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर से नियंत्रण स्थापित करना चाहता है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य में किसी जहाज पर हमला करेगा, तो उसके जवाब में अमरीका ईरान के एक पुल या बिजली संयंत्र को निशाना बनाएगा।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश “जैसे को तैसा” की रक्षा नीति अपनाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ईरान के बुनियादी ढांचे या ईरान पर किसी भी तरह का हमला हुआ, तो उसका कड़ा और निर्णायक जवाब देगा।